पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली के बाद बिहार की जनता भाजपा को करेगी खारिज: राजद

दिल्ली के बाद बिहार की जनता भाजपा को करेगी खारिज: राजद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। दिल्ली में भाजपा की मिली करारी हार से विपक्षी पार्टियां खुश है। राष्ट्रीय जनता दल ने कहा है कि भाजपा को मिली हार से यह बात साबित हो गया है कि देश में कोई मोदी लहर नहीं है। देश की जनता पिछले केन्द्र सरकार के कार्यों से नाराज थी। इसलिए उसने भाजपा को मौका दिया लेकिन भाजपा बेहतर सरकार चलाने के बदले धर्म की राजनीति करने लगी। समाज का माहौल विषाक्त करने लगी। जिससे नाराज होकर दिल्ली की जनता भाजपा का दिल्ली में सूपड़ा साफ कर दिया है।
राजद सचिव रामकुमार यादव ने कहा कि भाजपा को आने वाले सभी विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि दिल्ली की जनता की तरह पूरे देश की जनता जान चुकी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिर्फ भाषण देते हैं देश के विकास में उनकी कोई रुचि नहीं है। राजद सचिव ने दावा किया कि इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि बिहार की जनता पर्दे के पीछे से वहां भाजपा द्वारा किये जारहे खेल से नाराज चल रही है।