पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्यपाल सैयद अहमद में कल से राज्यपालों के दो दिवसीय सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

राज्यपाल सैयद अहमद में कल से राज्यपालों के दो दिवसीय सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। झारखंड में चल रही सियासी गहमागहमी के बीच झारखंड के राज्यपाल सैयद अहमद नई दिल्ली के दौरे पर चले गये हैं। वे वहां राज्यपालों के सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। नई दिल्ली में बुधवार से राज्यपालों का दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन में खास तौर पर आदिवासी क्षेत्रों में चल रहे विकास योजनाओं और आदिवासियों की स्थिति पर रिपोर्ट पेश की जाएगी।
पिछले वर्ष राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने आठ आदिवासी बहुल राज्यों के राज्यपालों को लेकर एक समूह का गठन किया था। जिन्हें अपने राज्यों की स्थिति पर रिपोर्ट देनी थी। इन सभी रिपोर्टों को एक जगह समग्र रुप में पेश किया जाना है। इस समूह में झारखंड के राज्यपाल भी शामिल हैं।
इसके अलावे भी राज्यों में लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत करने को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।इस सम्मेलन में देश के सभी राज्यों के राज्यपाल और केन्द्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल भी हिस्सा लेंगे।