झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की फाइल फोटो।
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत पर आम आदमी पार्टी को बधायी दी है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने बयान जारी कर कहा है कि उनकी पार्टी को दिल्ली की जनता का फैसला मंजूर है। अब आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद
केजरीवाल को अपना वादा पूरा करने के लिए काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव ने साबित कर दिया कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम से केवल नौ महीने में ही परेशान हो गयी है। नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में जो भी वादा किया था। वह सभी अधूरा रह गया।
वहीं उनका घमंड पराकाष्ठा पर है। वे लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं करते। दूसरे दलों को तोड़ने में लगे हुए हैं। इसलिए जनता ने उन्हे नौ महीने में ही धूल चला दिया।
कांग्रेस प्रवक्ता ने दिल्ली की हार से झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को सबक लेने की नसीहत दी है। वे अगर जनता का जनादेश का अपमान कर दूसरे दलों में सेंध लगाने का काम किया और विकास योजनाओं पर अमल नहीं किया तो उसका खामियाजा उन्हे अगले चुनाव में मिलेगा।