रांची। स्वास्थ्य सचिव के विद्यासागर 11 फरवरी से छह दिनों के अवकाश पर रहेंगे। वे अपने एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंगलवार को स्वास्थ्य सचिव ने सभी विभागीय प्रमुखों को निर्देश देकर आवश्यक फाइलें देर शाम तक निपटाकर उनसे साइन करा लेने का निर्देश दिया।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में मंगलवार को देर शाम तक काम होता रहा। कई महत्वपूर्ण फाइलें निपटाई गईं। विद्यासागर 17 फरवरी को वापस लौटेंगे।