पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ८०० लोगों को भरती करेगी मारूति सुजूकी, कैंप १८ १९ फरवरी को

८०० लोगों को भरती करेगी मारूति सुजूकी, कैंप १८-१९ फरवरी को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। मारुति सुजूकी इंडिया मनेसर हरियाणा राज्य में 800 युवकों की भरती करेगा। फिल्टर, वेल्डर, पेंटर, मोटर मैकेनिक आदि आईआईटी ट्रेंड छात्रों के लिए 18 फरवरी को अवर प्रादेशिक नियोजनालय रांची और 19 फरवरी को आईटीआई डालटनगंज एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय हजारीबाग में कैंप आयोजित किया जाएगा। नियुक्त होने वाले छात्रों को 15,200 रुपए वेतन मिलेंगे। भरती के लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू लिया जाएगा।

नियोजन के सहायक निदेशक सारो खाखा ने बताया कि चयनित अभ्यार्थियों को प्रारंभ में सात महीनों के लिए रखा जाएगा। बाद में उन्हें आवश्यकतानुसार विस्तारित किया जाएगा एवं कम्पनी पालिसी के मुताबिक भरती प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा।
योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार जो पूर्व से निबंधित नहीं है वे संबंधित नियोजनालय में अपना निबंधन कराते हुए इस भरती कैम्प में नियोजक/नियोजक के प्रतिनिधि के समक्ष अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों एवं उसकी छायाप्रति तथा बायोडाटा (नियोजनालय का मूल वैध निबंधन कार्ड/परिचय पत्र) के साथ उपस्थित हो सकेंगे।