पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली में जीत, रांची में भी लहराएं केजरीवाल

दिल्ली में जीत, रांची में भी लहराएं केजरीवाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : दिल्ली में आप की जीत के बाद रांची में जश्न मनाता एक आप समर्थक।
रांची। दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ सीट पर जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। दिल्ली में जीत हासिल होने के बाद रांची में भी आप कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। आप कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के झंडे और बैनर को पूरे शहर में लहरा दिया। अरविंद केजरीवाल का फोटो लगा सफेद रंग का झंडा शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर लगा कर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी। अल्बर्ट एक्का चौक से शहीद चौक होते हुए कचहरी चौक तक आप का झंडा लहराया।
सभी सरकारी कार्यालय के सामने भी आप समर्थकों ने झंडा बैनर लगा कर जीत का एहसास कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। कचहरी चौक पर दर्जनों कार्यकर्ता जमा हुए और लोगों के बीच मिठाइयां बांटी।
इधर, शहर में भी दिल्ली का परिणाम जानने के लिए लोगों की बेचैनी देखी गई। मेन रोड के कई इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों के बाहर लोगों का जमघट लगा हुआ था। सभी लोग टीवी पर आ रहे चुनाव रुझान को देखने में व्यस्त दिखे।
आगे देखें, दिल्ली में आप की जीत के बाद रांची में जश्न मनाते समर्थकों की तस्वीरें -
फोटो : संतोष चौधरी।