पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेवीएम के छह विधायकों ने भाजपा में शामिल होने की दी जानकारी

जेवीएम के छह विधायकों ने भाजपा में शामिल होने की दी जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। झारखंड विकास मोर्चा के छह विधायकों ने विधानसभाध्यक्ष से सत्ता पक्ष में सीट आवंटित करने का अनुरोध किया है। विधानसभाध्यक्ष दिनेश उरांव को भेजे गये पत्र में इन लोगों ने कहा है वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। इसके लिए जरुरी विधायकों की संख्या उनके पास है। इसलिए उन्हें विधानसभा में सत्ताधारी विधायक माना जाए।
हालांकि, झारखंड विकास मोर्चा विधायकों के इस अनुरोध पर विधानसभा की तरफ से अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस बात की जानकारी विधानसभाध्यक्ष दिनेश उरांव ने दी ।
उन्होंने बताया कि नवीन जायसवाल,अमर बाउरी,आलोक चौरसिया,गणेश गंझू, रणधीर सिंह और जानकी यादव की तरफ से उन्हें इस बात की सूचना दी गयीं है। इसको लेकर संविधानिक पक्षों की जानकारी ली जा रही है।