पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजभवन गार्डेन पहुंच कर मंत्रमुग्ध हो रहे राजधानीवासी

राजभवन गार्डेन पहुंच कर मंत्रमुग्ध हो रहे राजधानीवासी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। राजभवन गार्डेन की मनोरम छठा देखने के लिए लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में लोग गार्डेन को देखने पहुंचे।
राजभवन गार्डेन में इस बार ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है, यहां लगे फूल और पौधों राजधानीवासियों का आकर्षित कर रहे हैं। लोग यहां घंटों बिता रहा है साथ ही अपने कैमरे से गार्डेन की छठा को भी कैद कर रहे हैं।
मंगलवार को यहां परिवार के साथ दिनभर लोगों का आना जारी रहा, तो दूसरी ओर लोगों ने फूलों की क्यारियों में घूमकर नर्सरी के गुर भी सीखें।

बच्चों ने भी किया एंजॉय

राजभवन में बने अलग-अलग गार्डेन को देखने के लिए बच्चों के साथ बड़े भी कापी उत्सुक दिखे। हमेशा की तरह ही म्यूजिकल फाउंटेन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। गार्डेन सुपरिटेंडेंट अब्दुस सलाम ने बताया कि लोग फूलों के साथ-साथ औषधीय पेड़ों में भी इंट्रेस्ट दिखा रहे है। वहीं साइंस की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स भी इन पेड़ों की तस्वीर लेने के साथ इनसे संबंधित जानकारियां जुटा रहे है।

क्या लुभा रहा है लोगों को

5 फरवरी से 15 फरवरी तक खुले राजभवन का गार्डेन हर दिन आम लोगों से गुलजार रह रहा है। इसका कारण है कि गार्डेन में एक से बढकर एक फूलों की प्रजातियां हैं, जिसे देखने की ललक और राजभवन की भव्यता पर राजधानीवासी इतने मुग्ध हुए हैं कि गार्डन से बाहर जाने का उनका मन ही नहीं हो रहा। वैसे तो रांची के राज्यपाल भवन का नजारा पिछले 5 फरवरी से ही बदला बदला दिख रहा हैं। पूर्व राज्यपाल डॉ सिब्ते रजी द्वारा आम आवाम के लिए रॉयल गार्डेन को बसंत में खोल दिए जाने की परंपरा का आगे बढ़ाते हुए राज्यपाल डॉ सैयद अहमद ने भी इस बार राजभवन का द्वार आम आवाम के लिए खोल दिया। हर साल इस दस दिनों का इंतजार जितना रांची और झारखंड के लोगों को होता है।