पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रष्टाचार पर निगम में बवाल, पार्षदों के हंगामा के बाद बोर्ड की बैठक स्थगित

भ्रष्टाचार पर निगम में बवाल, पार्षदों के हंगामा के बाद बोर्ड की बैठक स्थगित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। रांची नगर निगम में भ्रष्टाचार पर मंगलवार को पूरा माहौल गरम हो गया। निगम बोर्ड की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। पार्षदों ने निगम में फैले भ्रष्टाचार पर मेयर सहित अधिकारियों को कटघरे में खड़ा कर दिया।
पार्षदों ने कहा कि जब तक टैक्स घोटाले के आरोपी पदाधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज नहीं होती है तब तक बोर्ड की बैठक नहीं होने दी जाएगी। इसके साथ ही बोर्ड की बैठक अचानक बुलाए जाने और बिना एजेंडा के बैठक करने पर पार्षदों ने मेयर को भी घेरा। मेयर पर अपने मन से निगम का संचालन करने का आरोप लगाया गया।
इसी बीच पार्षद अशोक बड़ाईक ने बैठक के एजेंडा की कॉपी को फाड़ कर फेंक दिया। उन्होंने कहा कि निगम में किसी की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। काफी हो हल्ला के बीच मेयर ने बोर्ड की बैठक स्थगित करने की घोषणा कर दी।
अगली बैठक कब होगी, इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। मालूम हो कि निगम में 30 लाख रुपए से अधिक के टैक्स घोटाला मामले में सोमवार को लेखा पदाधिकारी बसंत तिवारी, कैशियर अमरेन्द्र कुमार सिन्हा और टैक्स कलेक्टर परमहंस कुमार का टेबुल ट्रांसफर कर दिया गया था। पार्षद इससे काफी नाराज थे। उन्होंने इतने गंभीर आरोप लगने के बाद भी आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर हंगामा किया।