पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डमरू वाले जादूगर हैं मोदी, जनता ने रिजेक्ट किया : बाबूलाल 1

डमरू वाले जादूगर हैं मोदी, जनता ने रिजेक्ट किया : बाबूलाल - 1

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी की फाइल फोटो।
रांची। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत व भाजपा की हार पर झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि डमरू वाले जादूगर हैं नरेंद्र मोदी। 8 माह में एक काम भी ऐसा नहीं किया जिसे जनता उन्हें याद करे। डमरू बजा कर भीड़ जुटाने का काम और बड़ी-बड़ी बातों से देश नहीं चलता है।
दिल्ली की हार को पूरे देश की हार की तरह देखा जाएगा। क्योंकि दिल्ली में पूरा भारत निवास करता है। दो माह में काला धान लाने की बात करने वाले मोदी देश को बताएं कि कितना धन वापस आ गया और उससे कितनी गरीबी दूर हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा आए तो आठ लाख के सूट पहना। क्या दिखाना चाहते थे। पाकिस्तान, चीन आंख दिखा रहा है। क्या कर लिए मोदी।
मरांडी ने कहा कि सपना तो सपना ही होता है। अब जनता यह समझ चुकी है कि सपने से देश नहीं चलता है, देश चलता है काम से। मोदी ने आठ महीना में कोई भी तीर नहीं मारा।