- Hindi News
- मसूर दाल १५० रुपए क्विंटल तक नरमी, अरहर में तेजी का रुख
मसूर दाल १५० रुपए क्विंटल तक नरमी, अरहर में तेजी का रुख
बिजनेस रिपोर्टर 7 रांची
इस वर्ष देश में अरहर की फसल कमजोर रहने से ऊपर की मंडियों(आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश) में भाव चढ़े हुए हैं। इस कारण आवक महंगी पड़ने से स्थानीय जिंस मंडी में अरहर दाल में तेजी का रुख है। यह पिछले दो से तीन दिनों में १०० रुपए क्विंटल तक तेज हुआ है। दूसरी तरफ होली के आसपास मसूर की नई फसल आएगी। इस कारण मसूर दाल के भाव १५० रुपए तक नरम हुई है। अन्य दालों के भाव स्थिर हैं। कारोबारियों का कहना है कि होली के बाद ही प्रमुख दालों में नरमी की उम्मीद की जा सकती है। मंगलवार को पंडरा में फाइन मूंग दाल १०,३०० से १०,५०० रुपए, फाइन मसूर दाल ६९०० से ७००० रुपए, फाइन अरहर दाल ७९०० से ८०००, फाइन उड़द दाल ७६०० से ७७०० रुपए और फाइन चना दाल ४४०० से ४५०० रुपए क्विंटल बिकीं। वहीं चना ३६०० से ४००० रुपए क्विंटल बिका।