- Hindi News
- सरसों तेल के भाव घटे, पाम और सोया ऑयल में स्थिरता
सरसों तेल के भाव घटे, पाम और सोया ऑयल में स्थिरता
रांची7 देश में होली तक सरसों की नई फसल पूरी तरह से आने लगेगी। ऐसे में मिलरों पर पुराना स्टॉक निकालने का दबाव है। इस कारण सरसों तेल के भाव में नरमी का रुख है। मंगलवार को यह २० रुपए प्रति टीन(१५ किलो) तक सस्ता बिका। हालांकि मांग सामान्य रहने के बीच पाम और सोया ऑयल स्थिर रहे। मंगलवार को थोक में सरसों तेल १३२० से १५२० रुपए, पाम ऑयल ९२० से ९५० रुपए और सोया ऑयल ११५० से १२५० रुपए प्रति टीन तक बिका।