रांची : निवेशकों की बिकवाली और स्थानीय स्तर पर जेवर के खरीदारों की कमी के कारण रांची सराफा बाजार में जेवराती सोना मंगलवार को १०० रुपए सस्ता हो गया। यह २६००० रुपए प्रति १० ग्राम पर जा पहुंचा। दूसरी तरफ जेवराती चांदी ५०० रुपए सस्ती हो गई। यह ३९००० रुपए प्रति किलो बोली गई।