पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूरसंचार अधिकारियों से चैंबर की बैठक

दूरसंचार अधिकारियों से चैंबर की बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची । चैंबर अध्यक्ष रतन मोदी, उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल व कुणाल अजमानी, महासचिव पवन शर्मा और संचार उपसमिति के चेयरमेन किशोर मंत्री ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि ११ फरवरी को ४.३० बजे चैंबर की संचार उपसमिति की बैठक चैंबर भवन सभागार में होगी। इसमें भारत दूरंसचार निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक, उपमहाप्रबंधक, एडीजी, लैंडलाइन के अधिकारी अौर ब्राॅडबैंड के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में सदस्यों की दूरसंचार संबंधी समस्याओं की जानकारी और समाधान पर विचार-विमर्श होगा। चैंबर उपाध्यक्ष कुणाल अजमानी ने सभी सदस्यों से इस बैठक में शामिल होने का आग्रह किया है।