रांची। स्कूल बस भाड़ा कम करने को लेकर फेडरेशन ऑफ झारखंड अभिभावक महासंघ सड़क पर उतरेगा। इसके लिए महासंघ तैयारी कर रहा है। संघ की ओर से 12 फरवरी को बैठक बुलाई गई है। जिसमें निजी स्कूलों के बस भाड़ा को कम कराने को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि पिछले नौ माह में पेट्रोल एवं डीजल के दर में लगभग 25 प्रतिशत कमी आयी है लेकिन स्कूल बस किराया शुल्क में कमी नहीं की गई है।
राय ने कहा है कि 30 -35 साल पुरानी बसों की परिचालन धड़ल्ले से हो रहा है और ना उनमें सुरक्षा के प्रबंध है और न हीं वो सुप्रीम कोर्ट के दिशा -निर्देशों का पालन कर रहे है। उन्होंने कहा है कि 48 घंटे के बाद महासंघ के सदस्य सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे