पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर विकास मंत्री ने किया रोड का उद्घाटन

नगर विकास मंत्री ने किया रोड का उद्घाटन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : गंगा नगर में निर्मित रोड का उद्घाटन करते नगर विकास मंत्री सीपी सिंह।
रांची। नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने बुधवार को वार्ड नंबर 37 के गंगा नगर में निर्मित रोड का उद्घाटन किया। इस रोड का निर्माण नगर निगम के फंड से किया गया है। मौके पर सीपी सिंह ने कहा कि गंगा नगर में बारिश के दौरान स्थिति काफी खराब हो जाती थी। रोड बनने के बाद इस क्षेत्र की समस्या दूर हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि यहां की जनता की जिम्मेवारी है कि वह सार्वजनिक संपत्ति को अपनी संपत्ति समझ कर देखभाल करे।
मौके पर डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि निगम में संसाधन का अभाव है, फिर भी सीमित संसाधन के बीच बेहतर काम करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पार्षद अरुण झा ने कहा कि गंगा नगर में काफी जलजमाव हो जाता था, रोड और नाली बनने के बाद यहां के लोगों को काफी सुविधा होगी।
फोटो : संतोष चौधरी।