पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूनिवर्सिटी शिक्षकों में आक्रोश, दी आंदोलन की धमकी

यूनिवर्सिटी शिक्षकों में आक्रोश, दी आंदोलन की धमकी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। रांची यूनिवर्सिटी के एसएस मेमोरियल कॉलेज में बुधवार को रुक्टा की बैठक हुई। इसमें शिक्षकों की लंबित मांगों पर विचार विमर्श किया गया। शिक्षकों ने एक स्वर से कहा कि समस्याओं के निराकरण नहीं होने के लिए सरकार और विवि प्रशासन जिम्मेवार है। मांगों को लेकर कई बार एचआरडी के अधिकारियों से वार्ता हुई। लेकिन सिर्फ आश्वासन नहीं मिला। सैकड़ों शिक्षकों का प्रमोशन से वर्षों से लंबित है।
कुछ को प्रमोशन मिला तो वेतनमान निर्धारण प्रस्ताव उच्च शिक्षा निदेशालय में लंबित है। समय पर कभी भी वेतन नहीं मिलता है। वर्ष 2008 में नियुक्त शिक्षकों की सेवा संपुष्टि नहीं हुई है। वहीं राज्य के चार विश्वविद्यालयों ने सेवा संपुष्टि कर दी है।
रांची युनिवर्सिटी के नकारात्मक रवैया के कारण सेवा नियमित नहीं हो सका है। छठे वेतन मान का एरियर भुगतान नहीं हो सका है। उपरोक्त समस्याओं का निराकरण फरवरी तक हुआ तो विवि शिक्षक उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक में डॉ. एके मलकानी, डॉ. कंजीव लोचन, डॉ. एसके झा, डॉ. आनंद कुमार ठाकुर समेत अन्य शिक्षक थे।