रांची। राज्य के सरकारी प्राइमरी स्कूलों के कक्षा एक से आठ के बच्चों के लिए नि:शुल्क किताब छपाई के लिए टेंडर में आवेदन करने वाले 12 प्रकाशकों के कागजातों की जांच बुधवार को पूरी कर ली गई। इससे पहले परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में क्रय समिति के सदस्यों के समझ मंगलवार को टेंडर खुला था। निविदा में कुल 12 प्रकाशकों ने हिस्सा लिया है।
वित्तीय वर्ष 2015-16 के तहत करीब 45 लाख 23 हजार किताबों का सेट की छपाई होनी है। क्रय समिति में परियोजना निदेशक पूजा सिंघल सहित वित्त विभाग, निगरानी और शिक्षा विभाग के एक एक प्रतिनिधी शामिल है।
गौरतलब हो कि टेंडर इस महीने फाइनल हो जाता है तो राज्य के सरकारी प्राइमरी स्कूलों के कक्षा एक से आठ में पढ़ने वाले ४५ लाख बच्चों को वर्ष २०१५-१६ समय पर किताबें मिल जाएगी। इस वर्ष २०१४-१५ अभी तक किताबें बच्चों को किताबे मिल ही रही है। जबकि सत्र खत्म होने वाला है।