रांची। नगर निगम के खराब पड़े टाटा एस वाहन की मरम्मत कराई जाएगी। मरम्मत में होने वाले खर्च का आकलन एमवीआई करेंगे। इसके लिए निगम सीईओ ओमप्रकाश ने बुधवार को डीटीओ को पत्र लिखकर एमवीआई से टाटा एस वाहन का निरीक्षण करा कर मरम्मत में होने वाले खर्च का प्राक्कलन तैयार कराने का आग्रह किया है।
मालूम हो कि नगर विकास सचिव ने निगम अधिकारियों को सभी खराब पड़े वाहनों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। इसके बाद निगम हरकत में आया है। इधर, वाहन खराब होने की वजह शहर में पूरी तरह कचरा का उठाव नहीं हो रहा है।
वाहनों की मरम्मत होने के बाद सफाई की व्यवस्था में सुधार होगा। इसके अलावा बकरी बाजार में पड़े निगम के खराब वाहनों की मरम्मत पर भी होने वाले खर्च का आकलन किया जाएगा।