फोटो : बुधवार को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते झाविमो के विधायक।
रांची। झाविमो के छह विधायकों ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। करीब 10.30 बजे झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय और प्रदेश प्रभारी रावत जी की उपस्थिति में झाविमो के विधायकों ने सदस्यता ली।
सदस्यता लेने वाले विधायकों में नवीन जायसवाल, अमर बाउरी, रणधीर सिंह , जानकी प्र यादव , गणेश गंझू , आलोक चौरसिया शामिल हैं। इस मौके पर रविंद्र राय ने पं. दीन दयाल की पुण्य तिथि के अवसर पर खुले मन और दिल से राज्य हित में पार्टी में शामिल होने पर सभी का स्वागत और अभिनंदन किया।
प्रदेश प्रभारी रावत ने स्वागत करते हुए कहा कि इससे हमारा और जनता का आत्मविश्वास बढ़ेगी, मजबूत निर्णय लेने में सुविधा होगी। झारखंड के हित में मुख्यमंत्री सभी विधायकों को सबको स्वीकार किया है। इससे सरकार और भी ज्यादा स्थिर और मजबूत होगी जिससे अवरुद्ध रहे विकास को द्रुत गति प्राप्त होगी।
विधायक जानकी प्र यादव झारखंड की दुर्दशा को समाप्त करने तथा तेज विकास के लिए सम्मिलित होना जरुरी बताया। आलोक चौरसिया ने 14 वर्ष के अवरुद्ध विकास को दूर करने लिए जरुरी बताया वहीं गणेश गंझू ने कहा कि विकास के इरादों से हम भाजपा में शामिल हुए हैं।
आगे देखें एक और तस्वीर -
फोटो : पवन कुमार।