फोटो : साइंस सिटी का शैक्षणिक भ्रमण करते जी एंड एच स्कूल के छात्र-छात्राएं।
रांची। जी एंड एच स्कूल के छात्र छात्राओं ने बुधवार को साइंस सिटी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने विज्ञान के रहस्यों को जाना और कई वैज्ञानिक बातों को सामने से जाना। इस शैक्षणिक भ्रमण में स्कूल के कक्षा छह से आठ तक के स्टूडेंट्स शामिल थे। जिन्हें साइंस सिटी के विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी।
बच्चों को बताया गया कि विज्ञान हमारे जीवन में कितना महत्व रखता है। अगर विज्ञान की छोटी छोटी बातों को जाने तो कई प्रयोग खुद से कर सकते है। मौके पर स्कूल की प्राचार्या एस पाल ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है।
फोटो : राजीव गोस्वामी।