पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांची में और घटे चीनी के भाव, गुड़ भी सस्ता

रांची में और घटे चीनी के भाव, गुड़ भी सस्ता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची : ऊपर की मंडियों से आवक सस्ती पड़ने और स्थानीय स्तर पर मांग कम निकलने से रांची थोक मंडी में चीनी और गुड़ के भाव में गिरावट का रुख है। चीनी पिछले २ दिनों में ८० रुपए सस्ती हुई है। वहीं, गुड़ १०० रुपए क्विंटल तक गिरा है। कारोबारियों ने बताया कि इस समय महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन काफी बढ़ा है। ऐसे में इन प्रदेशों में भाव काफी घटे हैं। रांची में चीनी महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से ही आते हैं। दूसरी तरफ इस वर्ष निर्यात मांग भी कमजोर है। बुधवार को रांची की थोक मंडियांे में चीनी २८७५ से ३२०० रुपए क्विंटल और गुड़ २५०० से ३१०० रुपए क्विंटल बिका।