- Hindi News
- जीएम चैंबर के साथ बीएसएनएल के जीएम ने की बैठक
जीएम चैंबर के साथ बीएसएनएल के जीएम ने की बैठक
रांची : बीएसएनएल के विशेष महाप्रबंधक सुजीत कुमार का कहना है कि शहर के विस्तारीकरण का सबसे बुरा प्रभाव बीएसएनएल की संचार व्यवस्था पर पड़ता है। वे बुधवार को चेंबर की संचार उप समिति की बैठक में बोल रहे थे। चेयरमेन किशोर मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपमहाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार, रामलाल महतो, एस.वी.पी. सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। सुजीत कुमार ने कहा कि कुछ विभाग साल भर सड़क की खुदाई कराते हैं। इसमें पीडब्लूडी प्रमुख है। इसका सीधा असर संचार व्यवस्था पर पड़ता है। चैंबर और बीएसएनएल एक साथ पीडब्ल्यूडी से आग्रह करे कि सड़क का कटाव बडी मशीनों से नहीं कराया जाए। सड़क काटने का कार्य मैनुअली कराया जाए। इस दौरान संचार की लाइनें क्षतिग्रस्त नहीं की जाएं। कटाई-खुदाई के समय विभागीय पदाधिकारी भी वहां मौजूद रहें, तो काफी हद तक समस्या से निबटा जा सकता है। बैठक में आरडी सिंह, मुकुल तनेजा, पूर्व अध्यक्षों सज्जन सर्राफ व रंजीत टिबड़ेवाल के अलावा सपना मुरारका, पूनम आनंद, संजीव पोद्दार, डॉ. रवि भट्ट, प्रकाश शाह, उषा जालान समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।