उसना चावल में नरमी का रुख जारी
रांची : उपभोक्ता मांग कमजोर रहने और मिलों में प्रोडक्शन बढ़ने के कारण उसना डैस चावल में नरमी का रुख है। गुरुवार को ये २५ रुपए प्रति क्विंटल तक नरम बिके। कारोबारी संजय माहूरी ने बताया कि इस वर्ष झारखंड में धान का उत्पादन काफी है। धान सस्ता होने के कारण भाव में नरमी का रुख है। उपभोक्ता मांग भी कमजोर है। उन्होंने बताया कि गर्मी में चावल के भाव बढ़ सकते हैं। क्योंकि इस समय लोग चावल का ज्यादा उपभोग करते हैं। गुरुवार को थोक मंडियों में उसना डैस चावल २२२० से २४८० रुपए , नया कतरनी २६०० से २७०० रुपए, पुराना कतरनी २८०० से ३३०० रुपए, जायका पुराना ४२६० से ४३०० रुपए, जायका नया ३८०० रुपए, सोना चूर गुड डे ५५०० रुपए, मंसूरी १९०० से २१०० रुपए, मंसूरी उसना १९५० से २००० रुपए और लख्खी भोग ३१६० रुपए प्रति क्विंटल तक बिका।