पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थोक कारोबार पंडरा में ही सुनिश्चित कराने की मांग

थोक कारोबार पंडरा में ही सुनिश्चित कराने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची : बाजार प्रांगण पंडरा में स्थानांतरित सभी अधिसूचित कृषि उपजों का थोक कारोबार बाजारा प्रांगण पंडरा में ही सुनिश्चित कराने की मांग रांची चेंबर ने की है। इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल बाजार समिति, रांची के सचिव अजित कुमार सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बाजार प्रांगण में स्थानांतरित सभी कृषि उपजों का थोक व्यवसाय बाजार प्रांगण पंडरा में ही सुनिश्चित कराने की मांग की। बाजार समिति सचिव ने समिति के सभी सुपरवाइजरों को निर्देश जारी कर अधिसूचित कृषि उपजों की बाजार प्रांगण के बाहर में थोक व्यापार को अविलंब रोकने और कृषि उपजों का थोक कारोबार बाजार प्रांगण में ही सुनिश्चित किए जाने का निर्देष जारी किया है। इसकी प्रतिलिपि रांची चेंबर को भी भेजी गई है। इस आशय की जानकारी रांची चैंबर के अध्यक्ष शंभू गुप्ता ने दी।