रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में तीन फरवरी को मारपीट करने वाले डॉक्टरों और छात्रों के अभिभावकों को तलब किया है। रिम्स प्रबंधन ने सभी छात्रों के गार्जियन को 18 फरवरी को रिम्स बुलाया है। रिम्स ऑडिटोरियम में इनके साथ प्रबंधन बातचीत करेगा।
संभवत: अभिभावकों को चेतावनी दी जाएगी कि वे अपने बच्चों को मारपीट आदि की घटनाओं से दूर रहने को कहें। ऐसा नहीं होने पर उन्हें रिम्स से निष्कासित किया जा सकता है।
बताते चलें कि रिम्स में मारपीट के बाद हॉस्टल को खाली करा लिया गया था। अब नए सिरे से हॉस्टल आबंटित किए जा रहे हैं। घटना के मामले में 15 छात्रों को सस्पेंड भी किया गया है।