पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • १६ से खिलाड़ियों को खोजेगी सरकार

१६ से खिलाड़ियों को खोजेगी सरकार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। झारखंड में खेल प्रतिभा खोज के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों की परीक्षा 16 फरवरी से होगी। परीक्षा बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम होटवार में होगा। इसके लिए सभी को सुबह दस बजे उपस्थित होना है।
इसमें 8-14 साल तक के बच्चे शामिल हो सकते हैं। परीक्षा के लिए बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र, विद्यालय प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट फोटो व खेल कीट लाना होगा।
यह जानकारी खेल निदेशक अनिल कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा 18 फरवरी तक होगी। इसमें लड़कियां भी हिस्सा ले सकती हैं। इसके तहत एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, बैंडमिंटन, तीरंदाजी, बॉलीवॉल खेल के लिए चयन किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...