पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्रियों को १० को ट्रेनिंग देंगे कानून विद् सुभाष कश्यप

मंत्रियों को १० को ट्रेनिंग देंगे कानून विद् सुभाष कश्यप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। झारखंड विधानसभा के पंचम (बजट) सत्र का सुचारु संचालन हो, इसके लिए राज्य के संसदीय कार्य विभाग ने मंत्रियों, विधायकों के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम 10 फरवरी को प्रोजेक्‍ट भवन के नए सभागार में होगा। समय दिन के 10.30 बजे से।
यह जानकारी संसदीय कार्य के सचिव ने दी है। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग देने के लिए कई विशेषज्ञ रांची आ रहे हैं। इनमें लोकसभा के पूर्व महासचिव जीसी मल्होत्रा और कानूनविद सुभाष कश्यप शामिल हैं।
इस कार्यक्रम में सभी मंत्री, विधायकों को आमंत्रित किया गया है। बताते चलें कि विधानसभा में अक्सर किसी मुद्दे पर घंटों हंगामे के कारण जनता से जुड़ी समस्याओं का निराकरण नहीं होता है। इससे बचने के लिए राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है।
खबरें और भी हैं...