पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विनय हत्याकांड: डॉग स्क्वायड ने लाया नया मोड़, शक के घेरे में आईं दो लेडी टीचर

विनय हत्याकांड: डॉग स्क्वायड ने लाया नया मोड़, शक के घेरे में आईं दो लेडी टीचर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। छात्र विनय की हत्या का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। अभिभावक मंच की ओर से इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में मंगलवार को जनहित याचिका दायर की गई। वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल ने भी सीबीआई जांच की मांग की है। इधर, विभिन्न मुस्लिम संगठन और राजनीतिक दलों ने विनय की हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं होने के विरोध में 10 फरवरी को रांची बंद की घोषणा की है।
तुपुदाना थाना घेरा, रोड जाम
छात्र विनय की हत्या की गुत्थी न सुलझने के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को तुपुदाना थाने का घेरा किया। ग्रामीण विनय के घर से जुलूस की शक्ल में थाना पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए रांची-खूंटी मार्ग को जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। काफी देर बाद अधिकारियों के समझाने पर जाम हटाया गया।
डॉग स्क्वॉड की मदद से आया नया मोड़
सफायर इंटरनेशनल स्कूल मेंविनय हत्याकांड में डॉग स्क्वॉड के 'महंथ' ने एक नया मोड़ ला दिया है। पुलिस महंथ को स्कूल लाई। उसे विनय के हॉस्टल के कमरे में ले जाया गया। उसके कपड़ों को महंथ को सुंघाया गया। उसे जैसे ही छोड़ा गया, वो चलता हुआ सीधे टीचर्स हॉस्टल के पहले तल्ले पर पहुंचा और हिंदी की टीचर वीणा जैन के कमरे में घुस गया है। यहीं बगल के एक अन्य लेडी टीचर के कमरे के पास खून के छींटे मिले हैं।
प्रथम तल्ले पर पहुंचा महंथ
-डॉग महंथ सफायर इंटरनेशनल स्कूल के प्रथम तल्ले पर जिस शिक्षिका के कमरे तक गया वह हिंदी की टीचर वीणा जैन हैं।

-उनके ठीक सामने स्कूल की उप प्राचार्य का कमरा है। इनके कमरे के बगल में एक कमरा है, जहां ताला लगा था। पुलिस ने ताला खुलवाया, जिसके दरवाजे पर खून के धब्बे मिले हैं।
क्या है मामला?
रांची के प्रसिद्ध सफायर इंटरनेशल स्कूल के हॉस्टल के बाहर शुक्रवार को एक 12 साल के स्टूडेंट विनय महतो की हत्या कर दी गई थी। उसकी इतनी पिटाई की गई कि लिवर फट गया। हत्यारों ने ड्रिल मशीन से उसके सिर में छेद कर दिया था।
अब तक क्या हुआ

-मामले की जांच में पुलिस ने सोमवार को सीआईडी के गोल्ड मेडलिस्ट लेबराडोर ट्रैकर डॉग महंथ का सहारा लिया।

-उसे विनय के हॉस्टल के कमरे में ले जाया गया। उसके कपड़ों को महंथ को सुंघाया गया। उसे जैसे ही छोड़ा गया, वो टीचर्स हॉस्टल की ओर चल पड़ा।

-टीचर्स हॉस्टल की दूरी ब्वायज हॉस्टल से करीब 800 मीटर है। दोनों हॉस्टल के बीच दो ऐसे मोड़ हैं, जहां से दो रास्ते निकलते हैं।
-महंथ ने उसी राह को पकड़ा, जिस ओर टीचर्स हॉस्टल है। बिना भटके महंथ चलता गया, उसके पीछे-पीछे पुलिस भी चलती गई।

-पांच मिनट 20 सेकेंड में वह टीचर्स हॉस्टल के पास पहुंचा। लेकिन वह यहां उस कमरे में नहीं गया, जहां से पुलिस ने तीन शिक्षकों को हिरासत में लिया है।

-महंथ सीधे पहले तल्ले पर गया और हिंदी की शिक्षिका वीणा जैन के कमरे में घुस गया।
-यहीं बगल के एक दूसरी लेडी टीचर के कमरे के बाहर खून के छींटे भी मिले।
तीन बार दोहराई गई प्रक्रिया

-पुलिस ने कुल तीन बार महंथ को विनय के हॉस्टल ले गई फिर वही प्रक्रिया दोहराई गई।

-महंथ तीनों ही बार उसी राह से टीचर्स हॉस्टल के पहले तल्ले पर वीणा के कमरे में ही घुसा।

-छात्र विनय की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए डीजीपी डीके पांडेय सोमवार को सफायर इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे थे। उनके साथ विशेषज्ञों की टीम भी थी।

-डीजीपी करीब तीन घंटे तक स्कूल परिसर में रहे और वैसे हरेक स्थान का बारीकी से मुआयना किया।
घटनाक्रम

-शुक्रवार की अहले सुबह विनय टीचर्स हॉस्टल के बाहर घायल अवस्था में गिरा हुआ मिला था। काफी खून बह चुका था।

-टीचर ध्रुवा नंद ने उसके घायल होने की सूचना अन्य टीचर्स को दी। उसे कमरे में ले जाया गया।

-यहां स्कूल की नर्स पुतुल ने प्राथमिक उपचार किया। पुतुल ने बताया कि विनय दर्द से कराह रहा था। कुछ बोलना चाह रहा था, लेकिन आवाज नहीं निकल रही थी।

-पांच-छह शिक्षक उसे लेकर अस्पताल रवाना हुए। लेकिन, बिरसा चौक के पास उसने दम तोड़ दिया।

-शिक्षक उसे लेकर गुरुनानक अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें रिम्स जाने को कहा गया। रिम्स में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

-पुलिस ने शिक्षक अनूप चक्रवर्ती, ध्रुवा नंद जाना और मंतोष सेन गुप्ता को हिरासत में लिया है।
दाईं आंख लगभग बाहर आ गई थी
-पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की मानें तो विनय की बेरहमी से पिटाई की गई थी। पिटाई के कारण विनय का लिवर फट गया था।

-उसके सिर और पेट पर भी गंभीर चोटें थीं। सिर पर एेसे गहरे जख्म मिले हैं, जो नुकीले हथियार से दिए गए हों।

-इस से उसका दायां आंख लगभग निकल गया था। दो दांत भी टूटे हुए थे।
शिक्षक के कमरे से मिले बच्चों के पांच अंडर गारमेंट्स
-हिरासत में लिए गए तीनों टीचर्स, हॉस्टल के जिस कमरे में रहते हैं, वहां की तलाशी में पुलिस को कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं।

-एक शिक्षक के कमरे की दीवार पर जगह-जगह लिखा था- ‘फेल-फेल-फेल, ऐसे तो न बदलेंगे नसीब’।

-साथ ही फेल-फेल लिखी हुई 30-40 पर्चियां भी मिलीं।

-एक कमरे में बच्चों के पांच अंडर गारमेंट्स मिले तो कंप्यूटर में लड़के को लड़की का रूप दिया गया फोटाे।
आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज...