पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम ने डीसी, कमिश्नर सबकी लगाई क्लास

सीएम ने डीसी, कमिश्नर सबकी लगाई क्लास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर रांची,
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को राज्य के कमिश्नर और सभी जिला के उपायुक्तों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की। प्रोजेक्ट भवन स्थित सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में डीसी से लेकर कमिश्नर तक सबकी क्लास लगी। बैठक शुरू होते ही सीएम काफी सख्त दिखे। उन्होंने कहा कि आपलोगों को यहां पर भाषण सुनने नहीं क्षेत्र में हो रहे कार्यों की जानकारी देने के लिए बुलाया गया है। छोटे से छोटे गांव तक सरकार की नजर हैं, इसलिए कोई भी अधिकारी यह ना सोचे कि सरकार को उनकी गतिविधियों की जानकारी नहीं है। इसके बाद एक एक सभी जिला के विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। सीएम ने कहा कि योजना बनाओ अभियान इस राज्य की दशा और दिशा बदल सकता है। इसलिए निर्धारित समय २० फरवरी तक सभी जिला अपनी रिपोर्ट भेजे। बैठक में बजट पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने भी अपनी समस्याओं से सीएम को अवगत कराया।
खबरें और भी हैं...