रांची। झारखंड के सरायकेला में दर्दनाक रोड एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत हो गई। सभी बोलेरो में सवार थे और रामगढ़ स्थित रजरप्पा मंदिर पूजा करने जा रहे थे। हादसा खड़े ट्रक में पीछे से बोलेरो की टक्कर से हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया था।
तेज रफ्तार में थी गाड़ी
घटना सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर मंगलवार सुबह हुई। बोलेरो से लोग रजरप्पा मंदिर के लिए निकलते थे। बोलेरो की स्पीड काफी तेज थी। जैसे ही कांड्रा मार्ग पर बोलेरो पहुंचा, अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी।
अस्पताल में एक ने तोड़ा दम
इससे मौके पर ही बोलेरो सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोगों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। सभी सरायकेला के कदमडीहा गांव के निवासी थे। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मृतकों की पूरी तरह पहचान नहीं हो पाई है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज...