फोटो : टिकट काउंटर पर उमड़ी भीड़।
रांची। जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 12 फरवरी को भारत व श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे ट्वेंटी-20 मैच को लेकर टिकटों की बिक्री शुरू हो गई। जेएससीए स्टेडियम के बाहर बने छह काउंटरों पर सुबह से ही क्रिकेटप्रेमी जुटने लगे। नौ बजते-बजते सभी काउंटरों पर लोगों की लंबी कतार लग गई। 11 फरवरी तक टिकट लिया जा सकता है।
मंहगे टिकटों की बिक्री रही कम
दस बजे जैसे ही काउंटर खुले, लोगों ने एक-एककर टिकट लेना शुरू किया। किसी को भी टिकट लेने में कोई परेशानी नहीं हुई। सबसे ज्यादा 700, 1000 व 1200 रुपए वाले टिकट की बिक्री हुई। टिकट लेने के बाद काउंटर से खुशी-खुशी लोग बाहर आए। वहीं, महिलाओं ने भी बड़े ही आराम से टिकट लिया। अधिक दाम के टिकटों की बिक्री कम रही।
सुरक्षा के थे तगड़े इंतजाम
टिकट लेने को लेकर कोई अफरातफरी न मचे, इसको लेकर जेएससीए ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। हर काउंटर पर पुलिस के जवान तैनात थे। महिलाओं के काउंटर पर सबसे ज्यादा जवान लगाए गए थे। लाइन में खड़े क्रिकेटप्रेमी जब धक्का-मुक्की कर रहे थे तो जवानों ने उन्हें डंडा दिखा कर डराया। इसके बाद लोगों ने बड़े ही आसानी से काउंटर से टिकट कटाया।
फोटो: राजीव गोस्वामी।