पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महेंद्र सिंह धौनी आैर चंदीमल के धुरंधरों का आज होगा रांची में दीदार 1

महेंद्र सिंह धौनी आैर चंदीमल के धुरंधरों का आज होगा रांची में दीदार - 1

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। जेएससीए स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच को लेकर भारत आैर श्रीलंका टीम के खिलाड़ी बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे चार्टड प्लेन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से दोनों टीमों के खिलाड़ी भारी सुरक्षा के बीच बस में सवार होकर होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना होंगे।
खिलाड़ियों के एयरपोर्ट पर आने से पहले सीआईएसएफ आैर जिला बल के जवान एयरपोर्ट के चारों ओर तैनात हो जाएंगे। खिलाड़ियों के टर्मिनल से बाहर निकलने वाले रास्ते के दोनों ओर जवान तैनात रहेंगे। 11 को दोनों टीमों के खिलाड़ी स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस करेंगे।
इन खिलाड़ियों का होगा दीदार
टीम भारत : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), रोहित शर्मा, शिखर धवन, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, आर.अश्विन, पवन नेगी, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा आैर हरभजन सिंह।

टीम श्रीलंका : दिनेश चांडीमल (कप्तान/विकेटकीपर), डी.चमीरा, निरोशान डिकवेला, बिनुरा फर्नांडो, दिलहारा फर्नांडो, ए.गुनरत्ने, सी.कपुगेडेरा, थिसारा परेरा, एस.प्रसन्ना, के.रजीथा, एस.सेनानायके, डी.सनाका, मिलिंडा श्रीवर्धने आैर जेफरी वानडर्से।

खबरें और भी हैं...