पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मधुपुर ग्रिड व मधुपुर जामताड़ा ट्रांसमिशन लाइन बनकर तैयार, आज करेंगे सीएम उदघाटन 1

मधुपुर ग्रिड व मधुपुर-जामताड़ा ट्रांसमिशन लाइन बनकर तैयार, आज करेंगे सीएम उदघाटन - 1

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। देवघर जिला अंतगर्त मधुपुर 132/33 केवी ग्रिड सबस्टेशन व 132 केवी बनकर तैयार हो गया है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास 10 फरवरी को दिन के 2.30 बजे इसका उदघाटन करेंगे।
इस कार्यक्रम में मंत्री राज पलिवार, रंधीर कुमार सिंह, सांसद शिबू सोरेन, निशिकांत दूबे, विधायक मो इरफान अंसारी, जिला परिषद सदस्य रीता देवी आदि उपस्थित रहेंगे।
इन दोनों योजना के पूर्ण हो जाने से मधुपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में 80 मेगावाट तक अतिरिक्त बिजली आपूर्ति, श्रावणी मेला के दौरान देवघर जिले के अन्य क्षेत्रों में लोड शेडिंग से मुक्ति तथा जामताड़ा जिले में बिजली आपूर्ति हेतू डीवीसी सप्लाई पर निर्भरता कम होगी।
इसके साथ ही लो वोल्टेज समस्या का भी समाधान होगा। संचरण लाइन व ग्रिड सबस्टेशन निर्माण में 50 करोड़ रूपए का खर्च आया है।
खबरें और भी हैं...