पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ३३८ पारामेडिकल कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र

३३८ पारामेडिकल कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। स्वास्थ्य मंत्री रामचन्द्र चन्द्रवंशी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को भी नियमित किया जाएगा। राज्य के पलामू, हजारीबाग एवं दुमका में मेडिकल कालेज खोलने की प्रक्रिया चल रही है तथा कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण शीध्र आरंभ होगा।
वे मंगलवार को आईपीएच नामकुम के प्रेक्षागृह में 69 परिचारिका (नर्स) ए ग्रेड, 128 प्रयोगशाला प्रावैधिक तथा 141 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरित कर रहे थे।

स्वास्थ्य सेवाओं को राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य

इस अवसर पर उन्होंने आयोजित समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं को राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है, चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की जा रही है, दवा, एंबुलेंस आदि की उपलब्धता 24गुणा 7 करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने नवनियुक्त कर्मियों को कहा कि सेवा भाव से काम करें, आपका कार्य समाज सेवा के समान है, इसे समाज सेवा समझ कर करेंगे तो कार्य बिल्कुल भी कठिन प्रतीत नहीं होगा। आप समर्पित भाव से कार्य कर कई लोगो के चेहरे पर मुस्कान ला सकते है। हम सभी को मिलकर राज्य को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में, देश भर में प्रथम स्थान पर लाना है, इसके लिए हमें संकल्प के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

आशीष सिंहमार, अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने कहा कि आपके दस वर्षों के सेवा के उपरांत नियमित किया जा रहा है। यह आपके बेहतर कार्य का इनाम है विभाग में अपनी जिम्मेवारी निभाई अब आप लोगो की बारी है।
डा. प्रवीण चन्द्रा, निदेशक प्रमुख ने कहा कि राज्य को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अव्वल बनाने हेतु आप सभी का पूर्ण सहयोग अपेक्षित है।
समारोह में स्वास्थ्य निदेशालय के सभी निदेशक, अपर निदेशक, उप निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कोषांग/कार्यक्रम प्रभारी, परामर्शी, समन्वयक, कर्मी एवं सभी नवनियुक्त स्वास्थ्य कर्मी आदि उपस्थित थेे।
आगे की स्लाइड्स पर देखें संबंधित PHOTOS
फोटो : पवन कुमार।
खबरें और भी हैं...