पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रांची में सोना दस दिनों में १४०० रुपए तेज, चांदी २००० रुपए चढ़ी

रांची में सोना दस दिनों में १४०० रुपए तेज, चांदी २००० रुपए चढ़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजनेस रिपोर्टर 7 रांची
विदेशी बाजार में लगातार तेजी का रुख बने रहने से रांची सराफा बाजार में जेवराती सोना २७००० रुपए के पार होकर एक वर्ष के उच्चस्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार को यह २०० रुपए तेज होकर २७१०० रुपए प्रति १० ग्राम पर पहुंच गया। बीते १० दिनों में जेवराती सोना १४०० रुपए तेज हुआ है। सोने का यह स्तर इससे पहले १ नवंबर २०१५ में था। चांदी भी मंगलवार को १००० रुपए तेज हो गई। चांदी का यह स्तर २३ जनवरी २०१५ पर था। चांदी बीते १० दिनों में २००० रुपए तेज हो गई है। झारखंड सराफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि विदेशी बाजारों में तेजी तथा घरेलू स्तर पर शादी ब्याह की मांग निकलने के कारण आभूषणों की मांग बढ़ने से सोने में लगातार तेजी का रुख है। इसके अलावा शेयर बाजार में गिरावट, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आदि कारण हैं। उन्होंने बताया कि निवेशक अभी सोना को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं। इस कारण आने वाले दिनों में भी भाव में तेजी की गुंजाइश है।
खबरें और भी हैं...