पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑनर किलिंग में गई विनय की जान, एक ही परिवार के चार लोग हिरासत में

ऑनर किलिंग में गई विनय की जान, एक ही परिवार के चार लोग हिरासत में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची (झारखंड). सफायर इंटरनेशनल स्कूल में स्टूडेंट विनय के मर्डर केस में गुरुवार को आरोपी लेडी टीचर नाजिया हुसैन के परिवार की कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट के बाहर नाजिया ने एक पुलिसवाले को थप्पड़ मार दिया। उसने सर्विस रिवॉल्वर छीनकर सुसाइड की कोशिश भी की। मेडिकल टेस्ट के दौरान भी वह सदर हॉस्पिटल की दीवारों पर सिर पटकती रही। (आगे की स्लाइड में देखें टीचर के हंगामे का एक्सक्लूसिव वीडियो) बेटी से अफेयर के शक में मर्डर...
- मर्डर के आरोपी नाजिया, उसके पति आरिफ और दोनों बच्चों को पेशी से पहले मेडिकल के लिए सदर हॉस्पिटल लाया गया।
- पेशी के बाद चारों के बाहर निकलते ही आरिफ और नाजिया ने चिल्लाना शुरू कर दिया।
- दोनों खुद को बेकसूर बताते हुए कह रहे थे कि पुलिस उन्हें फंसा रही है।
- चारों आरोपियों को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया।
- एसएसपी कुलदीप द्विवेदी के मुताबिक, विनय की हत्या ऑनर किलिंग का मामला है।
- 7th में पढ़ने वाले विनय की दोस्ती अपनी टीचर नाजिया की बेटी से थी। इससे टीचर नाराज थी।
- पुलिस के मुताबिक, नाजिया और उसके फैमिली मेंबर्स ने विनय के मर्डर की बात कबूल कर ली है।
- टीचर की बेटी भी इसी स्कूल में 6th की स्टूडेंट है।
- सफायर स्कूल झारखंड के सबसे महंगे स्कूलों में से एक है।
- उधर, विनय के घरवालों ने पुलिस की थ्योरी को मानने से इनकार कर दिया है।
पुलिस कैसे पहुंची आरोपियों तक?

- पुलिस ने स्कूल कैम्पस में टीचर्स से विनय की पांच अच्छाइयां और पांच कमजोरियां पूछीं।
- इसी दौरान विनय की नाजिया हुसैन की बेटी से दोस्ती के बारे में भी पता चला। शक के घेरे में नाजिया का परिवार आ गया।
- मर्डर के तीन दिन बाद पुलिस ने स्निफर डॉग को लगाया तो वह विनय के कमरे से निकलकर सीधे नाजिया के कमरे तक गया।
- फोरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए सबूतों को जोड़ कर पुलिस नतीजे पर पहुंची।
आरिफ गलत एमएमएस भेजने की वजह से निकाला गया था
- बेटी के प्रेमी का मर्डर करने वालों में शामिल नाजिया का पति आरिफ सफायर स्कूल में मैथ्स का टीचर था।
- उसे स्कूल मैनेजमेंट ने चार महीने पहले स्कूल से निकाल दिया था।
- उसके ऊपर गर्ल्स स्टूडेंट्स को हैरेस करने, उन्हें अश्लील एमएमएस करने और एग्जाम पेपर बेचने के आरोप थे।
- बाद में आरिफ ने टॉरियन वर्ल्ड स्कूल ज्वाइन कर लिया।
- उसकी पत्नी नाजिया सफायर स्कूल में हिंदी टीचर है।
एमपी में आरिफ पर हैं कई मामले दर्ज
- पुलिस की जांच में आरिफ का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी सामने आया है।
- नाजिया व आरिफ मूल रूप से एमपी के रीवा जिले के रहने वाले हैं।
- बैकग्राउंड की जांच में पता चला है कि आरिफ पर रीवा में भी कई मामले दर्ज हैं।
- आरिफ बैंक का डिफॉल्टर होने के साथ ही ससुर को मारने के मामले में भी आरोपी है।
कैसे किया था मर्डर?
- नाजिया का बेटा इसी स्कूल में ग्यारहवीं क्लास का स्टूडेंट है।
- नाजिया की फैमिली टीचर्स हॉस्टल में रहती है।
- नाजिया के बेटे ने हत्या वाले दिन विनय को बुलाकर कहा कि वह रात में उसके घर आए। उसे वो सोया चिली खिलाएगा।
- वहां उसकी बहन भी रहेगी। विनय को चुपके से आने के लिए कहा गया।
- विनय के पहुंचते ही उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। पिटाई के बाद विनय बेहोश हो गया।
- बताया जाता है कि विनय के सिर में ड्रिल मशीन से छेद किया गया था।
- उसे मरा समझ कर टीचर्स हॉस्टल के फर्स्ट फ्लोर से नीचे फेंक दिया।
- 6 फरवरी को विनय की बॉडी मिली। इसके बाद रांची में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सामने आई हैवानियत
- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया कि विनय की मौत पिटाई से हुई।
- इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसका लिवर फट गया।
- एक आंख निकल गई थी। सिर में छेद मिला। दांत भी टूटे हुए मिले।
- पुलिस के मुताबिक, विनय के सिर में ड्रिल मशीन से छेद किया गया था।
केस से जुड़े बड़े सवाल
- दुर्वानंद जाना समेत चार टीचर निर्दोष थे, तो छह दिनों तक उन्हें थाने में क्यों रखा गया था ?
- पुलिस उनका पाॅलिग्राफ टेस्ट कराने के लिए मंगलवार को अदालत से क्यों परमिशन मांग रही थी ?
- अपने बयान में पुलिस ही कह रही है नाजिया के फ्लैट में उनके 16 साल के बेटे हमजा ने विनय को मारा, तो मां-बेटी और पिता पर लगाई गई धारा 302 कोर्ट में टिक पाएगी ?
- हमजा जब विनय को मार रहा था, तो उस समय घर में किसी की नींद क्यों नहीं खुली ?
- विनय के सिर में ड्रिल मशीन से किए गए सुराख जैसा सबूत पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर को कैसे दिखा ?
कोर्ट ने पूछा- ऐसे स्कूल को क्यों न बंद कर दिया जाए?
- विनय मामले में दायर पीआईएल की सुनवाई करते हुए बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस वीरेंद्र सिंह ने पुलिस से एक हफ्ते में पूरी रिपोर्ट मांगी है।
- कोर्ट ने कहा है कि पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और एफआईआर की कॉपी भी पेश करे।
- कोर्ट ने पूछा है कि जिस स्कूल के टीचर ही स्टूडेंट की हत्या कर दें, उस स्कूल को क्यों न बंद कर दिया जाए?
मर्डर मिस्ट्री: अब तक क्या-क्या हुआ?
- हादसे की रात करीब 1.30 बजे विनय गंभीर रूप से जख्मी हालत में टीचर्स हॉस्टल के नीचे पड़ा मिला था।
- उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई।
- पुलिस ने पूछताछ के लिए स्कूल के ही तीन पुरुष टीचरों को हिरासत में लिया।
- विनय के पिता को स्कूल की तरफ से फोन पर जानकारी दी गई। पहले कहा गया कि वह बीमार है। बाद में एक्सीडेंट की बात कही गई।
- हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरे में विनय को देखा गया था। तब वह बिल्कुल ठीक था।
- विनय की मां के मुताबिक, घटना वाली रात एक बजे उनकी बेटे से बात हुई थी। वह बिल्कुल ठीक था।
पिता बोले- मेरा बेटा ऐसा कर ही नहीं सकता
- विनय के पिता मनबहाल महतो ने कहा पुलिस स्कूल मैनेजमेंट को बचाने का प्रयास कर रही है।
- अगर मेरा बच्चा ऐसा कर रहा था तो स्कूल ने एक बार भी मुझसे कम्प्लेंट क्यों नहीं की।
- मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। तभी सच सामने आएगा।
मां बोली, पुलिस दबा रही है पूरा मामला

- विनय की मां कुशिला देवी ने कहा पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है।
- मेरे बच्चे को न्याय नहीं मिल रहा है। मेरे बच्चे को क्यों मारा गया, इसका जवाब किसी के पास भी नहीं है।
- विनय के किसी स्टूडेंट से मेलजोल वाली जो कहानी पुलिस बता रही है, वह पूरी तरह से गलत और मनगढ़ंत है।

(जिसके बेटे की हत्या में शामिल उसी को दे रही थी दिलासा, यहां क्लिक कर पढ़ें)
आगे की स्लाइड्स पर देखें वीडियो और फोटोज...
फोटो : संदीप नाग।