पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रातू रोड में मोबाइल शॉप में हजारों रुपए के मोबाइल सहित नगद भी ले गए चोर

रातू रोड में मोबाइल शॉप में हजारों रुपए के मोबाइल सहित नगद भी ले गए चोर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। रांची में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है और इसकी संख्या बढ़ती ही जा रही है। रातू रोड रेडियो स्टेशन स्थित दिव्या मोबाइल सेंटर में कल रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
हजारों रुपए के मोबाइल के साथ चोरों ने दुकान से इनवर्टर और नगद 7000 रुपए साथ ले गए। इस संबंध में दुकान के संचालक ने मामला थाने में दर्ज कराया है।
पुलिस चोरी के इस मामले की छानबीन कर रही है। इधर चोरी की घटना से आस पास के दुकानदारों में भय देखा जा रहा है।
खबरें और भी हैं...