पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विनय की मौत पर बवाल, हटिया में आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम

विनय की मौत पर बवाल, हटिया में आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय की हत्या के विरोध में बुधवार को बुलाए गए रांची बंद मिलाजुला असर दिख रहा है। हटिया, तुपुदाना क्षेत्र में बंद का व्यापक असर दिखा। सुबह से ही आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जला कर मार्ग अवरूद्ध कर दिया।
अरगोड़ा क्षेत्र में भी सड़क जाम करने का प्रयास किया गया। हटिया तुपुदाना, बिरसा चौक तक ऑटो का परिचालन लगभग बंद हो गया। मोटरसाइकिल सवार कुछ लोगों ने दुकानों को भी बंद करा दिया। लेकिन धीरे धीरे स्थिति सामान्य हुई।
एमजी रोड, अपर बाजार में भी बंद का छिटपुट असर दिखा। कुछ दुकानें खुली तो कुछ बंद रही। इधर, जिला प्रशासन ने बंद समर्थकों से निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है।
हटिया के एएसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि अल्बर्ट एक्का चौक सहित सभी चौक चौराहों पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। हटिया, तुपुदाना क्षेत्र में पुलिस लगातार कैंप कर रही है।
खबरें और भी हैं...