पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परियोजनाकर्मियों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, पदाधिकारियों के लिए किया सदबुद्धि हवन

परियोजनाकर्मियों का अनोखा विरोध प्रदर्शन, पदाधिकारियों के लिए किया सदबुद्धि हवन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। विगत 18 जनवरी से हड़ताल पर चल रहे झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के कर्मियों ने बुधवार को अनोखे ढंग से अपना विरोध प्रदर्शित किया। श्यामली स्थित झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय के समक्ष कर्मियों ने सदबुद्धि हवन किया।
इस मौके पर परियोजना कर्मियों ने कहा कि विभाग के पदाधिकारियों को कर्मियों के प्रति सदबुद्धि मिले इसे लेकर हवन किया जा रहा है। लंबे समय से अनिश्चित कालीन हड़ताल की वजह से सर्व शिक्षा अभियान का पूरा काम ठप हो गया है।
परियोजना कर्मी संघ के अध्यक्ष राजीव शरण ने इस संबंध में कहा गया है कि जबतक उनकी मांगों पर जेईपीसी कार्रवाई नहीं करती उनका आंदोलन जारी रहेगा।
खबरें और भी हैं...