पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम ने कहा कार्यपालिका, विधायिका के जिम्मेवारों को हो नियम कानून का बोध

सीएम ने कहा- कार्यपालिका, विधायिका के जिम्मेवारों को हो नियम-कानून का बोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हमारे देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था की जड़ें काफी मजबूत है। लोकतंत्र में व्यवस्था कैसे चलें, इसके लिए संविधान निर्माताओं ने विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका का गठन किया है। साथ ही इनके संचालन के लिए नियम भी निर्धारित किए हैं। इसका बोध सभी को होना चाहिए। कोई भी सरकार विधायिका के प्रति उत्तरदायी होती है। सरकार और संस्थान तभी अच्छे होते हैं, जब वहां के लोग अच्छे एवं प्रशिक्षित होते हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में झारखण्ड विधान सभा के माननीय सदस्यों का विधायी प्रक्रिया संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अवसर पर कही।
विधायिका एवं कार्यपालिका में खाई नहीं हो
सीएम ने कहा कि विधायिका एवं कार्यपालिका में खाई नहीं होनी चाहिए। हमें नियम-कानून की जानकारी होनी चाहिए। तभी विभागीय कार्यों को सही तरीके से सम्पादित कर पाएंगे। कार्यपालिका के लोगों की जिम्मेवारी है कि ऐसा कोई भी आचरण न करें, जिससे विधायिका की भावना को ठेस पहुंचे। हम अपनी बातों को शालीनता से रखें। मीडिया भी उन सदस्यों की बातों को प्रमुखता दें, जो शालीनता से अपनी बात सदन में रखते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन से कार्य के दौरान उभरी त्रुटियों को दूर करने में सहायता मिलती है।

सदन की गरिमा तभी बढ़ेगी जब गांव के गरीबों की रक्षा होगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के ६७ वर्षों के बाद भी गांव में लोगों को बुनियादी सुविधा अच्छी तरह प्राप्त नहीं हुई हैं। सदन की गरिमा तभी बढ़ेगी जब गांव के गरीबों की रक्षा करने एवं उनकी अकांक्षाओं को पूर्ण करने के मुद्दे पर हम सब का हृदय एक होगा। गांव के विकास हेतु वहां के लोग च्च्योजना बनाओ अभियानज्ज् के तहत अपनी योजनाएं खुद बना रहे हैं। हम सबों का दायित्व है कि उन्हें योजना बनाने में मदद करें। उन्होंने विधायी कार्यों में अधिक से अधिक आईटी के उपयोग करने का विचार भी रखा। उन्होंने कहा कि जनहित में आए विचारों को सरकार पूर्ण करने के लिए सार्थक प्रयास करेगी। बैठक में विधान सभा अध्यक्ष दिनेश उरांव, नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन, संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर तथा पूर्व महासचिव लोकसभा सुभाष कश्यप एवं जीसी मल्होत्रा सहित मंत्री एवं विधायक उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...