पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमएसडीपी योजना के क्रियान्वयन में शिथिलता बर्दाश्त नहीं: लुइस मरांडी

एमएसडीपी योजना के क्रियान्वयन में शिथिलता बर्दाश्त नहीं: लुइस मरांडी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची। कल्याण मंत्री लुइस मरांडी ने कहा कि पदाधिकारी एमएसडीपी योजना को गंभीरता से लें। यह सरकार की प्राथमिकता में हैं। विकास से वंचित अल्पसंख्यक समाज के लोगों को जल्द से जल्द मुख्य धारा में लाने हेतु योजनाओं का यथा शीघ्र चयन कर भेजें। काम को गति देने की जिम्मेवारी संबंधित अधिकारियों की है। राज्य सरकार के अधिकारी विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर तीव्रता पूर्वक योजनाओं को क्रियान्वित करें। जो अफसर कोताही बरतेंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। वे बुधवार को कांके रोड स्थित होटल हॉली डे होम में बहु क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय राज्यस्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्घाटन कर रही थी।
१५ दिन के अंदर योजनाएं विभाग को भेजें
कल्याण मंत्री ने कहा कि १५ दिन के अंदर १५ सूत्री की बैठक सभी जिलों में कर के योजनाएं विभाग को भेजें ताकि उनकी स्वीकृति हो सके। जिलों में चल रहे योजनाओं के मद में जल्द से जल्द राशि खर्च करे। कैलेंडर बनाकर काम करें। उन्होंने कहा की वर्तमान वित्तीय वर्ष की समाप्ति के करीब है, कोई आपाधापी की स्थिति न बने इसलिए जनवरी तक सभी कार्य ससमय समाप्त करें । ओरिएंटेशन कार्यक्रम में योजना के तहत चिह्नित जिलों के जिला कल्याण पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी,कल्याण विभाग के उप सचिव नुरुल होदा, प्रधानमंत्री १५ सूत्री कार्यक्रम के राज्य के सदस्य मनीष अग्रवाल, मो काजिम,अब्दुल फिरदौस आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...