पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल में बहन को लेकर चिढ़ाते थे भाई के दोस्त, घर बुलाकर मार डाला

स्कूल में बहन को लेकर चिढ़ाते थे भाई के दोस्त, घर बुलाकर मार डाला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची (झारखंड)। रांची के सफायर इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट विनय को उसकी दोस्त के भाई ने खाने के बहाने घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। इस हत्या में दोस्त की टीचर मां और पिता भी शामिल थे। पुलिस के अनुुसार, भाई को उसके दोस्त बहन के संबंधों को लेकर चिढ़ाते रहते थे, जिससे वो गुस्से में था.... 
 
मना करने के बाद भी दोनों की बातचीत जारी थी
 
- पुलिस के अनुसार, स्कूल की ही टीचर नाजिया के 16 वर्षीय बेटे ने सातवीं क्लास के विनय को बहन से बात करने के लिए मना किया था।
- मनाही के बाद भी विनय और उसकी बहन बातचीत किया करते थे।
- सफायर इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाले टीचर नाजिया के बेटे को उसके दोस्त अक्सर चिढ़ाते रहते थे। दोस्त उसे बताते थे कि तुम्हारी बहन का अफेयर विनय से चल रहा है।
- इस बात से टीचर नाजिया का बेटा आक्रोशित रहा करता था। फिर पूरे परिवार वालों ने मिलकर विनय की हत्या की साजिश रची।
 
पुलिस ने खोला पूरा राज
 
- रांची के एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने बताया बेटे ने पूरी प्लानिंग के तहत विनय को स्कूल में कहा कि रात में 12 बजे के बाद घर आना। मम्मी ने सोया चिल्ली बनाया है।
- रात में उसकी बहन भी रहेगी। तीनों सोया चिल्ली खाएंगे और फिर बातें करेंगे। विनय रात एक बजे के करीब अपने कमरे से निकला और टीचर के घर पहुंच गया।
- वहां पहले से इंतजार कर रहे टीचर के बेटे ने दरवाजा खोला और विनय को घर के अंदर लेकर चला गया।
- बेटे ने विनय से पूछा कि उसके मना करने के बाद भी वो उसकी बहन से क्यों बातें करता है। विनय ने जवाब में कहा कि वह उसकी बहन को पंसद करता है। इसी बात पर दोनों में विवाद होने लगा।
- बेटे ने विनय का मुंह बंद कर दिया फिर पंचिंग मशीन से विनय के पेट में वार करने लगा। विनय ने भागने का प्रयास किया तो उसका सिर पकड़ कर दीवार में कई बार टकरा दिया।
- इससे विनय गंभीर रुप से जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसी बीच टीचर और बेटी कमरे में पहुंच गई। तीनों को लगा कि विनय की मौत हो गई।
- विनय को घर से बाहर निकाल उसे पहले तल्ले से नीचे फेंक दिया गया। और सबने मिलकर सारे सुबूत मिटा दिए।
 
 
आगे की स्लाइड्स पर देखें संबंधित PHOTOS :
 
 
फोटो : माणिक बोस।
खबरें और भी हैं...