पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टीम इंडिया आैर श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रांची पंहुचे 1

टीम इंडिया आैर श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रांची पंहुचे - 1

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। टीम इंडिया आैर श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर 12 फरवरी को जेएससीए स्टेडियम में ट्वेंटी-20 सीरीज का दूसरा मैच खेलने बुध‌वार की शाम बिरसा मंडा एयरपोर्ट पहुंचे। दस मिनट के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों का टर्मिनल से बाहर निकलना शुरू हुआ। धोनी अपनी हमर ड्राइव करते हुए घर के लिए निकल गए। खिलाड़ियों को देखते ही खुश हुए फैंस ...
क्रिकेट फैंस में खुशी की लहर
- खिलाड़ियों के बाहर निकलते ही क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बारी-बारी से सभी खिलाड़ी बस में सवार होते गए।
- टीम इंडिया के खिलाड़ियों के निकलने के बाद श्रीलंका के भी क्रिकेटर बस में सवार होकर होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना हो गए। बस को स्कॉट करके होटल तक ले जाया गया।
- होटल पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के माथे पर टिका व फूलामाला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

धोनी हमर से गए घर

- टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिह धोनी एयरपोर्ट टर्मिनल से बाहर निकलते ही हमर के ड्राइविंग सीट में बैठ गए। यहां से वे सीधे हरमू रोड स्थित घर के लिए रवाना हुए।
- धोनी के गाड़ी को देखकर क्रिकेट फैंस का हुजूम गाड़ी के करीब पहुंच गया। लेकिन थोड़े ही देर के बाद गाड़ी एक्जिट गेट के पास लग गई।
- टर्मिनल से धोनी के बाहर निकलते ही क्रिकेटप्रेमी उनसे मिलने के लिए दौड़े। लेकिन धोनी उनसे पहले गाड़ी तक पहुंच गए। हांलाकि, वे अपने प्रशंसकों को बाय-बाय कर निकले।

क्रिकेट प्रेमियों का उमड़ा हुजूम

- खिलाड़ियों के एयरपोर्ट आने की खबर आग की तरह क्रिकेट प्रेमियों तक पहुंच गई। चार बजे से फैंस का जमावड़ा लगने लगा। पांच बजते-बजते पूरा एयरपोर्ट परिसर क्रिकेट प्रेमियों से पट गया।
- हर कोई अपने स्टार खिलाड़ियों को करीब से देखने को लेकर निकास द्वार के करीब पहुंचने का जुगाड़ लगाते रहे। बहुत सारे फैंस खिलाड़ियों को ले जाने वाले बस के निकट पहुंचे।
- सभी का मोबाइल चमक रहा था। कोई ऑटोग्राफ लेने को लेकर आतुर थे। उधर होटल रेडिसन ब्लू के बाहर भी खिलाड़ियों के दीदार को लेकर फैंस जुटे। लेकिन सुरक्षा के चाक चौबंद रहने के कारण कोई खिलाड़ियों के करीब पहुंच नहीं सका।
इन खिलाड़ियों का फैंस ने किया दीदार
टीम इंडिया : महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, शिखर धवन, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, आर.अश्विन, पवन नेगी, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा आैर हरभजन सिंह।

टीम श्रीलंका : दिनेश चांडीमल, डी.चमीरा, निरोशान डिकवेला, बिनुरा फर्नांडो, दिलहारा फर्नांडो, ए.गुनरत्ने, सी.कपुगेडेरा, टी दिलशान, थिसारा परेरा, एस.प्रसन्ना, के.रजीथा, एस.सेनानायके, डी.सनाका, मिलिंडा श्रीवर्धने आैर जेफरी वानडर्से।
आगे की स्लाइड्स पर देखें संबंधित PHOTOS :
फोटो : संदीप नाग/रमीज।

खबरें और भी हैं...