रांची/दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका के एक लॉज में एक छात्र-छात्रा की लोगों ने जमकर पिटाई की। कपल लॉज के एक ही कमरे में रुका हुआ था, जहां हॉस्टल के कुछ स्टूडेंट्स ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। वहीं, लड़की का कहना है कि वो लड़के के कमरे में नोट्स लेने के लिए गई थी। इसके बाद इनकी पिटाई की गई।
उनकी पिटाई के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया।
दोनों की हुई पहचान
मामला संथाल परगना कॉलेज से कुछ दूरी का है। कपल की पहचान अमीत कुमार और नमीता मरांडी के रूप में की गई है। कॉलेज के हॉस्टल के स्टूडेंट्स के अनुसार दोनों ही कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में थे। अमीत राजबांघ पलासी और लड़की बासपहाड़ी की रहने वाली है। फिलहाल नगर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आगे की स्लाइड में देखिए फोटो...
फोटो : संदीप नाग/दुष्यंत कुमार।