पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने की खरीदारी 1

श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने की खरीदारी - 1

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। 12 को जेएससीए में भारत आैर श्रीलंका के बीच होने वाले टी-20 मैच को लेकर रांची पहुंचे श्रीलंका के क्रिकेटरों ने गुरुवार को जमकर खरीदारी की। खिलाड़ियों ने यहां साड़ी व सूट पसंद किए और उन्हें खरीदा भी। शॉपिंग पर निकले क्रिकेर्ट्स में निरोशान डिकवेला, बिनुरा फर्नांडो, ए.गुनरत्ने, सी.कपुगेडेरा, डी.सनाका, मिलिंडा श्रीवर्धने मौजूद थे।
कुछ लोगों ने ली सेल्फी
खिलाड़ियों के जेडी मॉल स्ट्रीट पहुंचते ही लोगों की भीड़ लग गई। हांलाकि कड़ी सुरक्षा होने की वजह से खिलाड़ियों के पास कोई पहुंच नहीं सका। इधर, खिलाड़ी मस्त होकर खरीदारी करते रहे। बीच-बीच में लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया। कुछ लोगों ने इन खिलाड़ियों के संग सेल्फी का भी मजा लिया। यहां से निकलने के बाद खिलाड़ी कश्मीर वस्त्रालय भी पहुंचे।
आगे की स्लाइड में देखिए फाेटो...
फोटो : संदीप नाग।
खबरें और भी हैं...