पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खटाल हटाने पहुंची निगम की टीम, विरोध के बीच गाय और भैंस किया जब्त

खटाल हटाने पहुंची निगम की टीम, विरोध के बीच गाय और भैंस किया जब्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। रांची नगर निगम की टीम ने गुरुवार को खटाल हटाने का अभियान शुरू किया। इस दौरान नगर निगम के सहायक कार्यपालक पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार के नेतृत्व में टीम ने मोरहाबादी मैदान के पास सरकारी जमीन में लगाए गए खटाल को हटाया। टीम के सदस्यों ने खटाल के सभी सामग्री जब्त कर ली।
मौके पर खटाल संचालक विनय गोप सहित अन्य लोगों ने निगम की टीम का विरोध भी किया, लेकिन निगम पदाधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी। सहायक कार्यपालक पदाधिकारी ने मौके पर गाय लेकर भाग रहे एक सख्श को हिरासत में ले लिया। पांच हजार रुपया जुर्माना करने के बाद उसे छोड़ा गया। इसके अलावा टीम ने एक गाय और एक भैंस व बछड़े को जब्त कर गोशाला पहुंचा दिया।
नगर आयुक्त ने साफ निर्देश दिया है कि किसी भी हाल में मोरहाबादी मैदान के आसपास खटाल का संचालन ना हो इसके लिए सख्त कार्रवाई की जाए। टीम के सदस्यों ने मोरहाबादी मैदान के आसपास अवैध रूप से लगाए गए दुकान और होटलों को भी ध्वस्त कर दिया।
खबरें और भी हैं...