रांची। प्रदेश भाजपा के रातू, गोंदा और हरमू मंडल चुनाव को रद्द करने की मांग को लेकर गुरुवार को प्रदेश ऑफिस के बाहर जमकर प्रदर्शन किया गया। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और चुनाव प्रभारियों की मनमानी पर बिफरे कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।
विरोध में जमकर नारेबाजी
कार्यकर्ता इतने गुस्साए थे कि वे बार-बार रातू मंडल चुनाव के प्रभारी राजन साहू और प्रदेश के सूर्यमणि सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस दौरान कार्यालय के गेट को भी बंद कर दिया गया था, जिससे आवाजाही बाधित रही।
बाद में कार्यकर्ता गेट के समक्ष धरने पर बैठ गए। इनकी मांग थी कि उक्त तीनों मंडल के चुनाव को अविलंब रद्द करें। नहीं तो धरना जारी रहेगा।