पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नामकुम ब्रिज से जुड़ेगा होटवार सड़क : सीएम 1

नामकुम ब्रिज से जुड़ेगा होटवार सड़क : सीएम - 1

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सीएम रघुवर दास।
रांची। सीएम ने गुरुवार को मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन व फ्रूट-वेजिटेबल प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि वे अगले चार वर्षों में महिलाओं को जोड़कर उनके सहयोग से राज्य में श्वेत क्रांति लाएंगे। इस अभियान में 75 प्रतिशत महिला व 25 प्रतिशत पुरुषों को जोड़ेंगे।
'नामकुम ब्रिज से जुड़ेगी होटवार सड़क'
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष 2016-17 में नामकुम ब्रिज से होटवार की सड़क को जोड़ दिया जाएगा। इससे पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने इस सड़क को जोड़ने की सीएम से मांग की थी।

बताते चलें कि झारखंड राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ द्वारा होटवार में 1 लाख लीटर क्षमता का मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट बनाया गया है। सरकार व नेशनल डेयरी डेवलमेंट बोर्ड की झारखंड राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ सहयोगी है।
क्या कहा सीएम ने
-सीएम ने कहा कि जब तक गांव का विकास नहीं होगा, इस देश व राज्य का विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि देवघर में एनडीडीबी पेड़ा का प्लांट लगाए ताकि सावन में लोग अपने ही राज्य का पेड़ा इस्तेमाल कर सकें।
-उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं से अपील की कि वे गांव छोड़कर शहर में आने से बचें और गांव में आधुनिक तकनीकी से कृषि, पशुपालन व हॉर्टिकल्चर को अपनाएं। इससे न केवल अपना विकास कर सकते हैं बल्कि राज्य का भी।
-इस मौके पर राज्य के कृषि मंत्री रंधीर कुमार सिंह, एनडीडीबी के चेयरनमैन टी नंदकुमार, आईटी सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, कृषि सचिव नीतीन मदन कुलकणी, विशेष सचिव पूजा सिंहल, झारखंड मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बी एस खन्ना, सांसद रामटहल चौधरी, विधायक जीतू चरण राम, एके पांडेय सहित कई पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

रांची सहित पांच राज्यों के दुग्ध उत्पादकों को होगा सीधा फायदा
-कृषि मंत्री रंधीर कुमार सिंह ने कहा कि इस प्लांट से न केवल झारखंड के लोगों को ताजा दूध उपलब्ध होगा बल्कि दुग्ध उत्पादकों को भी सीधा फायदा मिलेगा।
-होटवार में 30 करोड़ की लागत से इस प्लांट को महज 14 महीने में शुरू किया गया है।
-झारखंड सरकार के मदर डेयरी मेघा दूध का पहले से ही प्लेन व मिस्टी दही मार्केट में है। अब दूध व दही के साथ 500 व 1 लीटर के घी भी मार्केट में उतारा जाएगा।
-इस प्रोसेसिंग प्लांट में रांची, रामगढ़, खूंटी, लोरहदगा तथा हजारीबाग के दुग्ध उत्पादकों का दूध संग्रहित किया जाएगा। जहां दूध का प्रोसेसिंग करके उसका उत्पाद तैयार किया जाएगा।
-इतना ही नहीं जब तक नया अन्य प्रोसेसिंग प्लांट तैयार नहीं हो जाता है तब तक कोडरमा, चतरा, पलामू व देवघर के भी दूध उत्पादकों का दूध संग्रहित कराया जाएगा।
पूर्वोतर भारत का पहला फ्रूट-वेजिटेवल प्लांट होगा: नंद कुमार
-एनडीडीबी के चेयरमैन टी नंद कुमार ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत का पहला प्लांट होगा। इस प्लांट के निर्माण हो जाने से सीधे किसानों के खेतों से माल खरीदा जाएगा।
फोटो: कौशल आनंद।
खबरें और भी हैं...