रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े भाई प्रहलाद मोदी गुरुवार को मृतक छात्र विनय के माता-पिता से उनके गांव चंदा घासी में जाकर मुलाकात की। वहीं, चारों आरोपियों का सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जबकि दोनों बच्चों को रिमांड होम भेजा गया है।
PM के समक्ष रखेंगे सारा मामला
प्रहलाद मोदी ने कहा कि वे इस मामले में आज राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास से भी मिलकर बात की है। उन्होंने कहा कि वे इस बात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखेंगे।प्रहलाद मोदी ने कहा कि ऐसे स्कूल जहां इस तरह के शिक्षक रहते हैं, उन्हें तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए।
'सरकार कानून के मुताबिक आगे बढ़ रही है'
प्रहलाद मोदी ने कहा कि कोर्ट इस मामले को देख रहा है। कोर्ट से पीड़ित परिवार को जरूर न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार धैर्य रखे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार कानून के मुताबिक आगे बढ़ रही है और कार्य कर रही है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज...
फोटो: राजीव गोस्वामी/संदीप नाग।